Call Us: 9956983333, Whatsapp: 9956983333
Shadow

अंक ज्योतिष- मूलांक, नामांक और भाग्यांक बनाने की विधि

अंकों का हमारे जीवन पर बहुत अधिक महत्व होता है | हमारा पूरा जीवन अंकों के इर्द-गिर्द घूमता रहता है |
हर किसी की कोई न कोई जन्म तारीख, जन्म का महीना, और जन्म का वर्ष होता है | जिनका हमारे जीवन पर हमेशा पड़ता है | हम किसी न किसी तारीख को पहली बार स्कूल जाते हैं | किसी वर्ष हम कॉलेज में टॉप करते हैं तो किसी वर्ष अच्छे नंबर नहीं आते | ये अंकों का खेल ही तो है | कोई तारीख लकी होती है, तो कोई नहीं | कोई तारीख किसी एक के लिए अच्छी है परन्तु दूसरे के लिए नहीं | तो हम कैसे जानें की कौन सा दिन, तारीख, और साल हमारे लिए अच्छा है | और यदि अच्छा नहीं है तो कैसे अच्छा बना सकते हैं – अंकविज्ञान की मदद से |
यदि हम गौर करें तो हमारी नौकरी लगने की तारीख, शादी की तारीख, या अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की तारीखें एक सी होती हैं | आईये जानें कि कैसे ?
अंकविज्ञान में अपने भाग्यशाली अंकों के बारे में जानने के लिए हमें अपना मूलांक, भाग्यांक और नामांक जानना होगा |
 

 

मूलांक बनाने की विधि-
अंकविज्ञान की यह पद्धति पाश्चात्य है, अतः पाश्चात्य मत के अनुसार महीने में सबसे अधिक 31 दिन होते हैं |
तो 31 तक मूलांक बनाने की विधि इस प्रकार है |
1=1 , 2=2 , 3=3 , 4=4 , 5=5 , 6=6 , 7=7 , 8=8 , 9=9 , 10=1+0=1 , 11=1+1=2 , 12=1+2=3 , 13=1+3=4 , 14=1+4=5 , 15=1+5=6 , 16=1+6=7 , 17=1+7=8 , 18=1+8=9 , 19=1+9=10=1+0=1 , 20=2+0=2 , 21=2+1=3 , 22=2+2=4 , 23=2+3=5 , 24=2+4=6 , 25=2+5=7 , 26=2+6=8 , 27=2+7=9 , 28=2+8=10=1+0=1 , 29=2+9=11=1+1=2 , 30=3+0=3 , 31=3+1=4 
सभी व्यक्तियों का जन्म किसी भी मास की 31 तारीखों में से किसी एक में होता है | जन्म की तारीख प्रत्येक व्यक्ति की अलग हो सकती है, परन्तु मूलांक 1 से 9 के बीच ही निकलेगा | अतः यदि किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 21 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 21=2+1=3 होगा |
 

 

भाग्यांक निकालने की विधि-
भाग्यांक निकालने के लिए हमें जन्म की तारीख, जन्म माह , और जन्म का वर्ष इन तीनो की आवश्यकता होती है |
नोट:- जन्म माह को इस प्रकार अंक दिए जाते हैं |
जनवरी = 1 , फरवरी = 2 , मार्च = 3 , अप्रैल = 4 , मई = 5 , जून = 6 , जुलाई = 7 , अगस्त = 8 , सितम्बर = 9 , अक्टूबर = 10 , नवम्बर = 11 , दिसम्बर = 12
अब यदि किसी व्यक्ति का जन्म 21 जुलाई 1980 को हुआ है तो उसका भाग्यांक इस प्रकार निकालेंगे |
21- तारीख   +    7-मास    +     1980- वर्ष या सन्
2+1      +      7      +      1+9+8+0
3          +       7      +     1+8
3           +      7      +     9    =    19    =    1+9    =    10    =    1+0  =  1   
इस प्रकार इस व्यक्ति का भाग्यांक 1 हुआ |
 

 

नामांक निकालने की विधि-
नामांक निकालने के लिए हमें व्यक्ति का नाम अंग्रेज़ी में लिखना होगा | और प्रश्न ये उठता है की नाम कौन सा लें, जो नाम सबसे ज्यादा प्रयोग में लाया जाता हो उसी नाम से नामांक निकालना चाहिए |
नोट:- अंग्रेज़ी के सारे अक्षरों के लिए कोई न कोई अंक निर्धारित किया गया है जो निम्न प्रकार है –
1  –  A    I    J    Q    Y
2  –  B    K    R
3  –  C    G    L    S
4  –  D    M    T
5  –  E    H    N    X
6  –  U    V    W
7  –  O    Z
8  –  F    P
यदि किसी व्यक्ति का नाम AKASH KUMAR SHUKLA है तो उसका नामांक इस प्रकार निकालेंगे |
 A K A S H     K U M A R    S H U K L A 
  1 2  1  3 5      2  6  4  1  2    3  5 6  2  3  1 
1+2+1+3+5     2+6+4+1+2    3+5+6+2+3+1
12                +  15                 +  20
1+2              +   1+5              +  2+0
3+6+2
1+1
2
तो इस प्रकार AKASH  का नामांक 2 हुआ |
हमारे जीवन के महत्त्वपूर्ण कार्य हमारे मूलांक, भाग्यांक, और नामांक के अंकों में ही घटित होते हैं |
एक दूसरे से सहानुभूति रखने वाले अंक
1= 3,5,7
2 = 4,8
3 = 1,5,7,6,9
4 = 2,8
5 = 1,3,7,10
6 = 3,9
7 = 1,3,5
8 = 2,4
9 = 3,6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *