Call Us: 9956983333, Whatsapp: 9956983333
Shadow

राशि के आधार पर रुद्राक्ष धारण

मेष राशि –

नामाक्षर – चू ,चे ,चो ,ला ,ली ,लू ,ले ,लो ,अ वाले व्यक्तिओं के लिए रुद्राक्ष |

इस राशि के व्यक्ति तीन मुखी रुद्राक्ष को छोड़कर अन्य कोई भी रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं |मेष राशि के व्यक्ति को एक ,पांच एवं चौदह मुखी रुद्राक्ष धारण करना लाभकारी होता है |

वृष राशि –

नामाक्षर – ई ,ऊ ,ऐ ,वा ,वी ,वू ,वे ,वो वाले व्यक्तियों के लिए रुद्राक्ष |

वृष राशि वाले व्यक्ति कोई भी मुखी रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं | विशेषतः इनके लिए चार ,छह ,तेरह मुखी रुद्राक्ष धारण करने चाहिए |

मिथुन राशि –

नामाक्षर – का ,की ,कू ,ध ,ड ,ध ,के ,को ,ह  वाले व्यक्तियों के लिए रुद्राक्ष |

इस राशि के व्यक्ति को पांच मुखी रुद्राक्ष को छोड़कर कोई भी मुखी रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं | विशेषतः इस राशि वाले व्यक्तियों के लिए आठ मुखी रुद्राक्ष धारण योग्य होता है |

कर्क राशि –

नामाक्षर – ही ,हू ,हे ,हो ,डी ,डू ,डे ,डी वाले व्यक्तियों के लिए रुद्राक्ष |

इस राशि वाले व्यक्ति कोई भी मुखी रुद्राक्ष पहन सकते हैं | कर्क राशि वाले एक ,दो एवं चौदह मुखी रुद्राक्ष धारण कर लाभान्वित हो सकते हैं |

सिंह राशि –

नामाक्षर – म ,मी ,मू ,मे ,मो ,टा ,टी ,टू ,टे वाले व्यक्तिओं के लिए रुद्राक्ष |

इस राशि वाले व्यक्तियों को तीन मुखी रुद्राक्ष को छोड़कर और कोई भी मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए | विशेषतः एक ,तीन ,दस एवं बारह मुखी धारण योग्य हैं |

कन्या राशि –

नामाक्षर – टो ,पा ,पी ,पू ,ष ,ठ ,पे ,पो ,वाले व्यक्तियों के लिए रुद्राक्ष |

वैसे तो इस राशि वाले व्यक्ति कोई भी मुखी रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं लेकिन एक ,दो ,आठ एवं तेरह मुखी रुद्राक्ष धारण कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं |

तुला राशि –

नामाक्षर – रा ,री ,रू ,रे ,रो ,ता ,ती ,ते ,तू वाले व्यक्तियों के लिए रुद्राक्ष |

इस राशि के व्यक्ति कोई भी मुख वाला रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं किन्तु एक ,नौ ,दस एवं तेरह मुखी रुद्राक्ष धारण करना कल्याणप्रद रहता है |

वृश्चिक राशि –

नामाक्षर – तो ,ना ,नी ,नू ,ने ,नो ,या ,यी ,यू वाले व्यक्तियों के लिए रुद्राक्ष |

इस राशि वाले व्यक्ति को तीन मुखी को छोड़कर अन्य कोई भी मुखी रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं |विशेषतः एक ,दो ,चौदह मुखी रुद्राक्ष धारण योग्य है |

धनु राशि –

 नामाक्षर – ये ,यो ,भा ,भी ,भू ,धा ,फा ,ढा वाले व्यक्तियों के लिए रुद्राक्ष |

इस राशि वाले व्यक्ति कोई भी मुखी वाला रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं | दो ,तीन ,पांच ,दस एवं बारह मुखी रुद्राक्ष धारण करना लाभप्रद माना जाता है |

मकर राशि –

 नामाक्षर – भो ,जा ,जी ,जू ,जे ,जो ,खा ,खी ,खू ,खे ,गा ,गी वाले व्यक्तियों के लिए रुद्राक्ष |

इस राशि वाले व्यक्ति पांच मुखी रुद्राक्ष को छोड़कर कोई भी मुखी रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं | एक ,छह ,नौ ,चौदह मुखी रुद्राक्ष धारण करने योग्य |

कुंभ राशि –

नामाक्षर – गू ,गे ,गो ,सा ,सी ,सू ,खे ,खो ,गा ,गी वाले व्यक्तियों के लिए रुद्राक्ष |

इस राशि वाले व्यक्ति कोई भी मुखी रुद्राक्ष धारण कार सकते हैं किन्तु ये सात अथवा चौदह मुखी रुद्राक्ष धारण करें तो इनके लिए विशेष लाभकारी रहेंगे |

मीन राशि –

नामाक्षर – दी ,दू ,थ ,झ ,दे ,दो ,चा ,ची वाले व्यक्तियों के लिए रुद्राक्ष |

इस राशि वाले व्यक्ति एक ,बारह एवं चौदह मुखी रुद्राक्ष धारण करें तो सफलता प्राप्ति में सहायक होते हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *